Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»जेपी नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एम्स का किया औचक निरीक्षण
    बिलासपुर

    जेपी नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एम्स का किया औचक निरीक्षण

    By Himachal VartaOctober 24, 2023
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अपने गृह जिला बिलासपुर में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को एम्स कोठीपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस मेडिकल इंस्टिच्यूट के प्रत्येक ब्लॉक की विजिट करके व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने मरीजों के तीमारदारों तथा एमबीबीएस और नर्सिंग स्टूडेंट्स से बात की। डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को सभी जरूरी सुविधाएं और भी बेहतर ढंग से उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने हर तरह की फीडबैक ली। बाद में एम्स प्रबंधन के साथ अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य संस्थान में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखी गई है। यदि कोई काम केंद्र सरकार के करने का है, तो उसे भी तुरंत प्रभाव से किया जाएगा। सोमवार को एम्स के औचक निरीक्षण के दौरान जेपी नड्डा ने प्रत्येक ब्लॉक का विजिट करके व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने एम्स परिसर में मौजूद मरीजों के तीमारदारों से बात करके उन्हें पेश आ रही दिक्कतों के बारे में जानने के साथ ही उनके सुझाव भी लिए।उन्होंने हर विभाग के एचओडी, डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल व नर्सिंग स्टाफ से स्वास्थ्य संस्थान में उपलब्ध उपकरणों की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि एम्स में हर जरूरी उपकरण होने चाहिए, ताकि मरीजों का उपचार सही ढंग से करने में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को कोई दिक्कत न हो। जेपी नड्डा ने एमबीबीएस और नर्सिंग स्टूडेंट्स से भी मुलाकात की। जेपी नड्डा ने एम्स के डायरेक्टर तथा संबंधित विभागों के एचओडी से भी बात की। उन्होंने कहा कि कोठीपुरा में एम्स का निर्माण बिलासपुर समेत आसपास के जिलों के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किया गया है। इससे मरीजों को शिमला, चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे दूरदराज के स्वास्थ्य संस्थानों की दौड़ लगाने से निजात मिली है। इस मौके पर नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा, विधायक जीतराम कटवाल, त्रिलोक जमवाल के साथ ही एम्स के कार्यकारी निदेशक वीर सिंह नेगी, एम दिनेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.