नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– सिरमौर जिला में इस बार किसानों से 15 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है जिला में दो स्थानों पर किस की खरीद की जा रही है।मीडिया से बात करते हुए जिला उपनिदेशक कृषि विभाग राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सिरमौर जिला के पाँवटा साहिब व धौलाकुँआ में धान की खरीद की जा रही है जिसकी खरीद खाद्य एवं आपूर्ति निगम द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में इस बार 15 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है और धान खरीद के दौरान गुणवत्ता सुनिश्चित करने का जिम्मा कृषि विभाग को सोपा गया है।कृषि उपनिदेशक ने बताया कि सिरमौर जिला में इस बार धान का अच्छा उत्पादन हुआ है और भारी बरसात का धान उत्पादन पर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि धान खरीद का कार्य जोरो पर है।गौरतलब है कि सिरमौर जिला के मैदानी इलाकों में बड़ी मात्रा में धान का उत्पादन होता है खासकर जिला का पावँटा साहिब क्षेत्र पूरे प्रदेश में धान के उत्पादन के लिए जाना जाता है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
