नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव अंधेरी में तेंदुए ने आधा दर्जन बकरियों को अपना निवाला बनाया। स्थानीय पंचायत प्रधान विक्रम सिंह विक्की ने बताया कि हिंसक जानवर ने गांव के साथ पाब नामक स्थान पर मौजूद बबलू नामक किसान के बाड़े की छत तोड़कर जहां चार बकरियों को अपना शिकार बनाया। वहीं सुरेंद्र सिंह की दो बकरियों को भी मार डाला। गत रात्रि हुई इस घटना का पता आज सुबह चला। ग्रामीण ने बताया कि फॉरेस्ट गार्ड सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा चुका है। पंचायत प्रधान विक्रम सिंह ने विभाग से जल्द प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा राशि जारी करने की मांग की। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगातार इलाके में दर्जनों पशुओं को अपना निवाला बना चुके तेंदुए को पकड़ने की भी मांग की।
Breakng
- पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
- रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
- मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
- पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
- आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
- आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
Monday, July 7