Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला सिरमौर में क्रिप्टो करंसी की ठगी में पहली शिकायत आई सामने
    सिरमौर

    जिला सिरमौर में क्रिप्टो करंसी की ठगी में पहली शिकायत आई सामने

    By Himachal VartaOctober 25, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- क्रिप्टो करंसी के नाम पर हिमाचल प्रदेश के भोले भाले लोगों के खून पसीने की कमाई को चूना लगाकर फरार धोखाधड़ी करने वालों के तार सिरमौर जिला से भी जुड़े है। सिरमौर जिला में क्रिप्टो करंसी के ठगी के मामले में पहली शिकायत सामने आई है। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब, ददाहू, शिलाई व सतौन के चार से पांच दर्जन लोगों की एक शिकायत पुलिस अधीक्षक सिरमौर को दी गई है, जिसमें क्रिप्टो करंसी के नाम पर केवल पांवटा व आसपास के क्षेत्रों से ही 60 लाख रुपए की चपत लोगों को लगाने की शिकायत दी गई है।सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन व आसपास के क्षेत्रों के अलावा औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के लोगों का भी करोड़ों रुपए क्रिप्टो करंसी में फंसा है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने शिकायतकर्ता की शिकायत को डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर के माध्यम से एसआईटी को भेजने के निर्देश दिए है।सिरमौर जिला के पांवटा साहिब, ददाहू, शिलाई, सतौन आदि क्षेत्रों से क्रिप्टो करंसी धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक सिरमौर को दी गई पहली शिकायत में शिकायतकर्ता व ठगी के शिकार संदीप, पाटिल शर्मा, नितिन शर्मा, वरुण ठाकुर, विजय, कमलेश, ईशान, नेहा, निशांत, प्रीतम सिंह, रूप सिंह, हरनाम सिंह, चमन व विक्रम सिंह आदि करीब चार दर्जन शिकायतकर्ताओं ने बताया कि केवल पांवटा क्षेत्र से ही 60 लाख रुपए से अधिक की राशि क्रिप्टो करंसी में फंसी है।पुलिस को दी गई पहली शिकायत में शिकायतकर्ताओं ने कहा कि जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक कौशल विकास केंद्र के नाम से भाटांवाली में हमीरपुर के नादौन निवासी विपिन ठाकुर द्वारा एक कार्यालय का संचालन किया जा के रहा था। विपिन ठाकुर ने पांवटा क्षेत्र में लोगों की को झांसे में लेकर निवेश करवाया। जमा की राशि को दो और तीन गुना करने के बहाने निवेश का झांसा दिया गया।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पांवटा साहिब में वर्ष 2019 में संबंधित कार्यालय में क्रिप्टो करंसी का संचालन किया जा रहा था तथा वर्ष 2021 में इस कार्यालय को बंद कर इसन दिया था।जानकारी के मुताबिक क्रिप्टो करंसी से जुड़े एजेंटों को दस प्रतिशत कमीशन दी जाती थी। उधर एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि क्रिप्टो करंसी के मामले की पहली शिकायत सोमवार को मिली है।इस मामले में क्योंकि एसआईटी गठित हो चुकी है ऐसे में जिला पुलिस के माध्यम से इस शिकायत को एसआईटी को भेज दिया है। यदि और लोगों के साथ भी क्रिप्टो करंसी मामले में धोखाधड़ी हुई है, तो तुरंत शिकायत करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.