Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»संगड़ाह में टाइमिंग को लेकर भिड़े चालक-परिचालक , यात्री परेशान
    सिरमौर

    संगड़ाह में टाइमिंग को लेकर भिड़े चालक-परिचालक , यात्री परेशान

    By Himachal VartaOctober 25, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- बस अड्डा बाजार संगड़ाह में दो निजी बस ऑपरेटर में हुई मारपीट के चलते यात्रियों को करीब एक घंटा परेशानी झेलनी पड़ी। एक ही रूट पर जाने वाली मीनू कोच व राहुल कोच नामक बस के चालक परिचालकों में टाइमिंग को लेकर बाद दोपहर करीब पौने दो से पौने 3 बजे तक झगड़ा चलता रहा हालांकि हाथापाई मुश्किल से 5 मिनट तक हुई होगी। मारपीट के दौरान एक बस ड्राइवर ने हमले के लिए लोहे की राड निकाली, जिसे घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों अथवा तमाशबीनों ने उससे छीन लिया। झगड़ा पुलिस सहायता कक्ष के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ और एक स्थानीय दुकानदार द्वारा फोन किए जाने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पंहुची। एएसआई कंवर सिंह ने बताया कि दोनों में समझौता होने व किसी भी पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज न करवाए जाने के चलते एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। गौरतलब है कि संगड़ाह में परिवहन निगम द्वारा बसों की संयुक्त समय सारिणी को करीब 10 साल से अपडेट नहीं किया गया है और न ही यहां 4 साल पहले बजट स्वीकृत होने के बावजूद बस अड्डा भवन का निर्माण जमीनी विवाद के चलते शुरू हो सका। संगड़ाह में राजगढ़ से आने वाली सोलन डीपी की दोनों बसें जहां तय समय से देरी से पहुंचती है, वहीं गत सप्ताह से इनमें से 1 बस 10 किलोमीटर पहले पालर तक ही आ रही है। करीब एक लाख की आबादी वाले विकास खंड संगड़ाह में बसों की भारी कमी व चालक परिचालकों की मनमानी से यात्रियों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ती है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.