नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा) जिला मुख्यालय नाहन शहर में 28 और 29 अक्तूबर 2023 को दो दिनों के लिए जीएसटी भवन से डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल की ओर चलने वाले सभी वाहन अब गुन्नुघाट (पुलिस पोस्ट) से वाया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलेंगे। इसी प्रकार डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज तथा सर्किट हाउस की तरफ से चलने वाले सभी वाहन इन दो दिनों में वाया हरिपुर मोहल्ला और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय होकर चलेंगे।
जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने यह आदेश डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल के टीचिंग ब्लाक के निर्माण के लिए स्थापित ‘‘टावर क्रेन’’ के डिस्मेंटलिंग के मददेनजर जारी किये हैं।
जारी आदेशों में कहा गया है कि 28 अक्तूबर और 29 अक्तूबर को सभी प्रकार के वाहन प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक उपरोक्त डाईवर्टिड रूट पर ही चलेंगे।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 4 नवम्बर को आयोजित होगी-प्रधानाचार्य
नाहन 25 अक्तूबर-जवाहर नवोदय विद्यालय में सीबीएसई नई दिल्ली के माध्यम से आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा-2024 कक्षा 6, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 4 नवम्बर 2023 को, जारी प्रवेश पत्रों पर अंकित परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित तिथि और समय पर ही संपन्न होगी।विद्यालय की प्रधानाचार्य ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सभी अभ्यर्थी 4 नवम्बर 2023 की प्रातः अपने-अपने प्रवेश पत्रों के साथ निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच कर परीक्षा में भाग लें।
.0
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
