Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मनरेगा के अन्तर्गत 68,369 कार्य स्वीकृत: एडीसी
    मंडी

    आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मनरेगा के अन्तर्गत 68,369 कार्य स्वीकृत: एडीसी

    By Himachal VartaOctober 25, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी,   ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   मंडी जिला में आपदा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में पुनर्निर्माण-पुनरुत्थान के लिए मनरेगा के अन्तर्गत 878.34 करोड़ रुपये के 68,369 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 73.90 करोड़ से 7110 कार्य शुरू हो चुके हैं। इसके अन्तर्गत गांव की सड़क, घर के डंगे और गऊशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बुधवार को एनआईसी सभागार में ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी ।
    उन्होंने बताया कि केन्द्र संरकार के निर्देश पर मनरेगा के दिहाड़ीधारों को आधार आधारित आदायगी करने के लिए आधार सिडिंग की जा रही है। अभी तक 95.89 प्रतिशत आधार सीडिंग की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को 31 दिसम्बर तक 100 प्रतिशत आधार सीडिंग करने के निर्देश दिए।
    निवेदिता नेगी ने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विकास खंड अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह नियमित तौर पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें तथा इसकी रिपोर्ट भी अपलोड करें ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और कार्यों की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग भी की जा सके।
    निवेदिता नेगी ने 15वें वित्तायोग के तहत पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए ताकि गांवों का विकास सुनिश्चित किया जा सके। एडीसी ने जिन कार्यों के लिए धनराशि आवंटित की गई है तथा अभी तक निर्माण कार्य आरंभ नहीं हुए हैं उसकी भी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विकास खंड अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में निर्माणाधीन अमृत सरोवरों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
    उपनिदेशक डीआरडीए गोपी चंद पाठक ने ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए योजनाओं के तहत अर्जित उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने भी अपने विभाग से संबंधित कार्यों से अवगत करवाया। इस अवसर पर सभी विकास खंडों के अधिकारी तथा परियोजना अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.