Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»हमारी संस्कृति, हमारी पहचान – संजय अवस्थी
    सोलन

    हमारी संस्कृति, हमारी पहचान – संजय अवस्थी

    By Himachal VartaOctober 25, 2023
    Facebook WhatsApp

    सोलन  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और युवाओं को अपनी संस्कृति तथा लोकाचार की जानकारी देना हमारा कर्तव्य है। संजय अवस्थी गत दिवस सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के गांव मंगरूड में दशहरा मेला को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि दशहरा का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व से सीख लेकर अपने जीवन को और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा ताकि भावी पीढ़ी अपनी परम्पराओं से रू-ब-रू हो सके।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अचानक आई आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जन-जन तक पहुंचकर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भारी वर्षा के प्रभावितों के लिए राहत पैकेज दिया गया है। राहत पैकेज के तहत भारी वर्षा के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 07 लाख रुपए तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है।
    मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि नवगांव में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 1.60 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उप केन्द्र मंगरूड के निर्माण के लिए उच्च स्तर पर मामला उठाया जाएगा।
    संजय अवस्थी ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत मंगरूड में 2.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन नेहरू जागृति क्लब कुईरू खाला का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रारूप के अनुसार सामुदायिक भवन के लिए अतिरिक्त राशि देने का आश्वासन भी दिया।
    उन्होंने युवा जागृति क्लब को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
    संजय अवस्थी ने तदोपरांत ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में दशहरा उत्सव में भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार हमें धर्म के साथ जीवन में सत्व के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
    रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हो गया।
    उन्होंने आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
    उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न खेलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
    वालीबाल प्रतियोगिता में शिमला विजेता तथा दाड़लाघाट उप विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में नम्होल विजेता तथा धुन्दन उप विजेता रहे।
    इस अवसर पर पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्षा सोमा कौंडल, खण्ड कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष रविकांत पाठक, युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष हेमन्त वर्मा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तकनीकी समिति के अध्यक्ष विनोद कंवर, ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के प्रधान शंकर लाल, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान हेम राज, धर्मपाल ठाकुर, मनोज ठाकुर, सुमन ठाकुर, हेमराज ठाकुर, नरेश अवस्थी, दाड़लाघाट दशहरा मेला समिति के प्रधान राजेश गुप्ता, नेहरू जागृति क्लब कुईरू खाला के प्रधान भगत राम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.