Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहीं प्रतिभा सिंह
    मंडी

    सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहीं प्रतिभा सिंह

    By Himachal VartaOctober 26, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी,   ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बरसात में आई बाढ़ से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारटी के क्षतिग्रस्त भवन के पुनर्निर्माण, स्कूल मैदान से मलबा हटाने, टॉयलेट बनाने और चारदीवारी बनाने के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद गुरुवार को सराज विधान क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित शारटी, कुकलाह और खोलानाल के प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने प्रभावितों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि पुनर्निर्माण कार्यों के लिए आगे भी जितने धन की आवश्यकता होगी, वह मुहैया करवाया जाएगा।
    सांसद ने माध्यमिक पाठशाला कुकलाह का दौरा किया और स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। बता दें, बाढ़ में कुकलाह स्कूल पूरी तरह बह गया था।
    उन्होंने कहा कि इस बरसात में सड़कों, मकानों, स्कूल भवनों, पर्यटन को भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर प्रभावित को राहत प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने प्रभावितों को 4500 करोड़ का राहत पैकेज जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
    सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया कि उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद होने के नाते प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से मिलकर इस बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की थी, ताकि बाढ़ से निपटने के लिए प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद मिल सके। लेकिन भाजपा का कोई भी सांसद उनके आग्रह पर प्रधानमंत्री से नहीं मिला। इसके बावजूद वह स्वयं प्रधानमंत्री से मिलीं लेकिन पीएम ने प्रदेश को कोई विशेष मदद नहीं की।
    इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चेत राम ठाकुर, अमित पाल सिंह, मंडल के अध्यक्ष टेक चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य पार्टी कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.