Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के हर नेता ने बड़े-बड़े दावे किए:संबित पात्रा
    ताजा समाचार

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के हर नेता ने बड़े-बड़े दावे किए:संबित पात्रा

    By Himachal VartaOctober 26, 2023
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई गारंटियों पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी व प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के हर नेता ने बड़े-बड़े दावे किए। प्रियंका गांधी और अलका लांबा, द्वारा सबसे बड़ी घोषणा की गई थी कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही पांच लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पहली कैबिनेट बैठक में इसे देने की घोषणा की गई, लेकिल कई बैठक हो गई, फिर भी कुछ नहीं हुआ।संबित पात्रा ने कहा कि प्रियंका वाड्रा द्वारा घोषणा की गई थी कि 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपए मुआवजा देंगे, पर कुछ नहीं हुआ, बल्कि 1150 रुपए और 1350 रुपए हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जयराम ठाकुर सरकार जो महिलाओं को पेंशन दे रही थी, उसे बढ़ाकर 1500 कर दिया। कांग्रेस ने कहा था कि आतिरिक 22 लाख महिलाओं को भी भुगतान किया जाएगा, मगर अब तक कुछ नहीं हुआ।कांग्रेस ने कहा कि 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे पर कुछ नहीं हुआ, उल्टा जो मुफ्त 125 यूनिट जयराम ठाकुर की सरकार हिमाचल प्रदेश में दे रही थी, उसे भी रोक दिया गया। संबित पात्रा ने कहा की प्रियंका और राहुल गांधी ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में मोबाइल क्लीनिक से हर गांव में हम मुफ्त इलाज पहुंचाएंगे, मगर अंजाम कुछ नहीं हुआ। पशुपालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदेंगे, यह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था, परंतु कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस ने वादा किया कि दो रुपए किलो गोबर खरीदा जायेगा, ये जो लोग गोवंश के खिलाफ थे, दबाव में आकर बोले थे कि दूध खरीदेंगे, गोबर खरीदेंगे, पर उसका भी कुछ नहीं हुआ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.