नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा)-उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि नाहन के समीप माता बालासुंदरी गौशाला में 24 नवम्बर 2023 को गोपाष्टी का आयोजन किया जायेगा। इस दिन परम्परागत ढंग से हवन-यज्ञ का आयोजन भी होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है।
उपायुक्त सुमित खिमटा आज गुरूवार को नाहन में पशु क्रुरता निवारण समति (एसपीसीए) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि शहर में आवारा कुत्तों से आम जन को हो रही परेशानी के दृष्टिगत प्रस्तावित ‘‘डॉग शैल्टर’’ के निर्माण समबन्धी कार्य की प्रक्रिया शीघ्र आरम्भ की जाये। उन्होंने नगर परिषद को शहर के समीप स्थित कूडा संयंत्र के पास मुख्य सड़क की ओर के स्थान को शीघ्र कवर करने के लिए कहा ताकि कोई भी पशु कूड़ा-कर्कट तक न पहुंच पाये।
उपायुक्त ने जिला के सभी पशुपालन डिस्पैंसरी में समुचित मात्रा में पशु औषधियों उपलब्धता बनाये रखने के लिए कहा।
सुमित खिमटा ने शहर के समीप की माता बालासुंदरी गौशाला में भारी बारिश के दौरान भवन को हुये नुकसान की मुरम्मत हेतु एस्टीमेट प्रस्तुत करने के लिए कहा ताकि जरूरी मुरम्मत कार्यों को संपन्न किया जा सके।उप निदेशक पशुपालन डा. नीरू शबनम ने इस अवसर पर बैठक का संचालन करते हुए समिति के कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संजय तोमर, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. राजन सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डा. मोनिषा अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक रमाकांत के अलावा पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहै।
पशु क्रुरता निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्यों में आर.पी. बंसल, संजीव शर्मा, सुनील गौड़, सतीश राणा, सचिन गर्ग, गौरव शर्मा आदि सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
