Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»मंडी जिले में दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े का दूसरा चरण
    मंडी

    मंडी जिले में दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े का दूसरा चरण

    By Himachal VartaOctober 26, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी,   ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    मंडी जिले में सघन दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े के दूसरे चरण में 11 से 27 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें नवजात शिशु से 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों के दस्त व निमोनिया से बचाव को लेकर कार्य किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य इस आयु वय में बच्चों की दस्त व निमेानिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य तक लाने का है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने दी।
    वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी के कार्यालय सभागार में सघन दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा 2023 के संदर्भ में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, रुटीन टीकाकरण व सघन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान की समीक्षा भी की। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ शिक्षा और महिला व बाल कल्याण विभाग तथा एकीकृत बाल विकास परियोजना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया ।
    निवेदिता नेगी ने कहा कि विशेष अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घरों में ओआरएस व जिंक टैबलेट का वितरण किया जाएगा। वे दस्त तथा निमोनिया के लक्षणों की पहचान करने को लेकर जानकारी भी प्रदान करेंगी। यदि इस दौरान कोई बच्चा दस्त या निमोनिया से पीड़ित पाया जाता है तो उसकी घर पर देखभाल तथा चिकित्सीय उपचार को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य संस्थानों में ओआरएस कॉर्नर्स की स्थापना की जाएगी। वहीं, स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को प्रदर्शन के माध्यम से हाथ धोने की सही विधि सिखाई जाएगी ।
    स्कूलों व आंगनवाडि़यों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
    बैठक में उन्होंने 26 नंवबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने को लेकर भी चर्चा की। यह दिवस सभी स्कूलों व आंगनवाडि़यों में मनाया जाएगा। इस दिन 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी । इसमें 1 से 2 वर्ष की आयु के बच्चों को आधी गोली तथा 2 से 19 वर्ष की आयु वालों को पूरी गोली खिलाई जाएगी। इसके साथ ही 1 से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी पिलाई जाएगी।
    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.के. भारद्वाज ने मंडी जिले में सघन दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा 2023, राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, रूटीन टीकाकरण व सघन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के कार्यान्वयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों से अवगत कराया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.