Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर जिला में धान का रिकार्ड उत्पादन, धौलाकुंआ और पावंटा की मंडियों में अब तक कुल 3255 मीट्रिक टन धान का हुआ क्रय-राजेश्वर गोयल
    सिरमौर

    सिरमौर जिला में धान का रिकार्ड उत्पादन, धौलाकुंआ और पावंटा की मंडियों में अब तक कुल 3255 मीट्रिक टन धान का हुआ क्रय-राजेश्वर गोयल

    By Himachal VartaOctober 27, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि इस बार जिला सिरमौर में धान का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है और धौलाकुंआ और पावंटा साहिब की दोनों मण्ड़ियों में अब तक कुल 3255 मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदा जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा हेतु धान खरीद केन्द्रों में समूची व्यवस्था की गई है।
    हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबन्धक निदेशक राजेश्वर गोयल ने गत सांय धान खरीद केन्द्र धौलाकुआं और  पांवटा साहिब के दौरे के अवसर पर यह जानकारी प्रदान की है।
    प्रबंधक निदेशक ने अपने प्रवास के दौरान धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बन्धित विभागों जैसे कृषि विभाग तथा कृषि उपज विपणन समिति के अधिकारियों के साथ भी धान खरीद से सम्बन्धित विस्तार से चर्चा की।
    राजेश्वर गोयल ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का मूल्य 48 घण्टे के भीतर सीधे किसानों के बैंक खातों में डाला जा रहा है तथा इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है है कि किसानों को अपनी धान की फसल को बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
    प्रबन्ध निदेशक ने अपने प्रवास के दौरान धान खरीद केन्द्र धौलाकुआं व पांवटा साहिब में किसानों से भी बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को जाना व उसके निवारण हेतू निगम एवं कृषि विभाग तथा कृषि उपज विपणन समिति के सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी भी दिये। उन्होंने खरीद केन्द्रों में धान की सफाई हेतू झरनों की संख्या बढ़ाने एवं अन्य ज़रूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने हेतु कृषि उपज विपणन समिति के उच्च अधिकारियों से भी बात की।
    अपने प्रवास के दौरान प्रबन्धक निदेशक राजेश्वर गोयल ने चावल की मिलों का भी दौरा किया तथा उनकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और साथ ही निर्देश दिये कि धान से चावल बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, जिससे कि पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से निश्चित समय अवधि में पूरा किया जा सके।
    उन्होंने बताया कि इस बार सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार धान से चावल बनाने के उपरान्त चावल को ‘‘फोर्टिफाई’’ किया जा रहा है, जिसके तहत चावल में सरकार द्वारा निर्धारित पोषक तत्वों को मिलाकर आम जनता को उपलब्ध करवाया जा सके।
    हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति के मण्डलीय प्रबन्धक सोलन विजय शर्मा तथा क्षेत्रीय प्रबन्धक नाहन हुसन कश्यप व अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.