Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अग्निपथ योजना के तहत भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी-कर्नल पुष्पिंदर कौर
    सिरमौर

    अग्निपथ योजना के तहत भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी-कर्नल पुष्पिंदर कौर

    By Himachal VartaOctober 27, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए शिमला, सोलन सिरमौर और किन्नौर जिलों के ऑनलाइन परीक्षा पास उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
    सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्पिंदर कौर ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा पास युवा जुआईन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती रैली का आयोजन प्रिथी मिलिट्री स्टेशन आवेरीपट्टी रामपुर बुशहर में 18 नवंबर से 24 नवंबर, 2023  के बीच किया जाएगा।
    युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर या 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी, कम से कम 6 और अधिकतम 10 चिनअप करने होंगे, 9 फुट गडडा पार करना होगा, जिगजैंग बैलेंस दिखाना होगा। 18 नवंबर 2023 को शिमला जिले के सभी तहसील तथा सोलन जिले के अर्की तहसील के युवा रैली में भाग लेंगे। 19 नवंबर 2023 को सोलन जिले के बद्दी तहसील को छोड़कर सभी तहसीलों के युवा सम्मिलित होंगे।
    20 नवम्बर 2023 को सोलन जिले की बददी तहसील और सिरमौर जिले की हरिपुरधार, नारग, पझौता, माजरा, कमरउ, नाहन, नौहरा, रोनाहाट और शिलाई तहसील के युवा सम्मिलित होंगे। 21 नवंबर 2023 को सिरमौर जिला के पांवटा साहिब, राजगढ़, रेणुका, पच्छाद तथा ददाहू तहसील युवा सम्मिलित होंगे।
    22 नवंबर 2023 को शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के अग्निवीर टैक्नीकल,  अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन और किन्नौर जिले अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर टैक्नीकल, अग्निवीर कलर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन के युवा सम्मिलित होंगे। जो युवा फिजिकल टेस्ट को पास करेंगे उन युवाओं का दूसरे दिन मेडिकल टेस्ट होगा।
    सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्पिंदर कौर ने युवाओं से आह्वान किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में यदि कोई भी दिक्कत हो तो भर्ती कार्यालय शिमला से संपर्क करें तथा यह कार्यालय संपूर्ण मदद करेगा।
    उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होना निशुल्क है तथा भर्ती पूर्णतः पारदर्शी और योग्यता पर निर्भर है, इसलिए किसी प्रकार के प्रलोभन में न आएं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.