Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा विकास खंड के मुगलावाला-करतारपुर तथा माजरा पंचायत में 5 नवम्बर 2023 को होंगे उप चुनाव-सुमित खिमटा
    सिरमौर

    पांवटा विकास खंड के मुगलावाला-करतारपुर तथा माजरा पंचायत में 5 नवम्बर 2023 को होंगे उप चुनाव-सुमित खिमटा

    By Himachal VartaOctober 27, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) एंव उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला की पांवटा साहिब विकास खण्ड की ग्राम पंचायत माजरा व मुगलावाला-करतारपुर में रिक्त हुए वार्ड सदस्यों के पदों के लिए आगामी 5 नवम्बर 2023 को उप-चुनाव संपन्न होगा। इस उप-चुनाव के लिए 5 नवंबर को प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक मतदान होगा।
    सुमित खिमटा ने यहां जारी आदेश में कहा है कि उप चुनाव के दौरान इन ग्राम पंचायतों के लिए कोई भी स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक शराब या इस प्रकृति के अन्य पदार्थ मतदान क्षेत्र के भीतर, उस मतदान क्षेत्र में किसी चुनाव में मतदान समाप्ति के लिए नियत घंटे के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटे की अवधि के दौरान मतगणना संपन्न होने तक किसी भी होटल, खानपान घर, पाकशाला, दुकान व अन्य सार्वजनिक या निजी स्थान में बेचने, देने या वितरित करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
    ‘‘संवेदनशील मतदान केन्द्र घोषित’’
    जिला निर्वाचन अधिकारी (पं) सुमित खिमटा ने पांवटा साहिब विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुगलावाला-करतारपुर के वार्ड नम्बर-1 सिरमौरी ताल के रा. प्रा. पा. सिरमौरी ताल मतदान केन्द्र को सामान्य तथा ग्राम पंचायत माजरा के वार्ड नम्बर एक माजरा के रा. प्रा. पा. माजरा को संवेदनशील मतदान केन्द्र घोषित किया है।
    ‘‘आग्नेय शस्त्र अथवा हथियार ले जाने पर प्रतिबंध’’
    जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने 5 नवंबर 2023 को संपन्न होने वाले पंचायती राज संस्थानों के उप चुनावन के दृष्टिगत सिरमौर जिले की ग्राम पंचायत माजरा व मुगलावाला करतारपुर की सीमाओं के भीतर किसी प्रकार के आग्नेय शस्त्र अथवा घातक हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया है। यह आदेश कानून व्यवस्था बनाये रखने वाले सुरक्षा बलों पर लागू नहीं होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.