नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला सिरमौर में कनिष्ठ बुनियादी शिक्षकों के विभिन्न श्रेणियों के 86 पदों को बैचवाईज आधार पर अनुबंध पर भरने की प्रक्रिया आरम्भ की गई है। इन पदों को भरने के लिए 20 नवंबर से 25 नवंबर 2023 तक काउंसलिंग निर्धारित की गई है। इसी बीच, प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया मंे बैच की पात्रता में संशोधन किया गया है।
उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ने बताया कि संशोधित बैच पात्रता के अनुसार कनिष्ठ बुनियादी शिक्षकों की नियुक्तियों के लिए जनरल केटेगरी के लिए 31 दिसम्बर 2016 तक का बैच, ईडब्ल्यूएस केटेगरी के लिए 31 दिसम्बर 2016 बैच, जनरल (डब्ल्यूएफएफ) के लिए 31 दिसम्बर 2020 बैच, ओबीसी तथा ओबीसी (बीपीएल) के लिए 31 दिसम्बर 2016 एवं ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के लिए 31 दिसम्बर 2020 बैच निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार संशोधित बैच पात्रता के अनुसार अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए 31 दिसम्बर 2016 बैच, अनूसूचित जाति (बीपीएल) के लिए 31 दिसम्बर 2016 बैच, अनुसूचित जाति (डब्ल्यूएफएफ) के लिए 31 दिसम्बर 2021 बैच, अनुसूचित जन जाति के लिए 31 दिसम्बर 2016 बैच, अनूसूचित जनजाति (बीपीएल) के लिए 31 दिसम्बर 2016 बैच तथा अनुसूचित जन जाति (डब्ल्यूएफएफ) के लिए 31 दिसम्बर 2022 बैच निर्धारित किये गये हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी बैच वाईज भर्ती के लिए संशोधित बैच पात्रता के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना सुनिश्चित बनायें।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
