Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमाचल दिव्यांग कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने मंत्रियों को मांगपत्र सौंपा
    सिरमौर

    हिमाचल दिव्यांग कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने मंत्रियों को मांगपत्र सौंपा

    By Himachal VartaOctober 28, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):–  दिव्यांग कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों के मंत्रियों से मुलाकात की और उन्हें दिव्यांगो का मांगपत्र सौंपा । संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नेगी और महासचिव सुरेन्द्र कुमार ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि दिव्यांगो की कई मांगे ऐसी है जो वर्षों से लंबित हैं और जिसको पूरा करवाने हेतू उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों के मंत्रियों को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में दिव्यांग बस पास को राज्य से बाहर मान्य करने, दिव्यांग कोटे के रिक्त सभी पदों को शीघ्र भरने, दिव्यांग कर्मचारियों को पद्दोनती में आरक्षण देने व उनकी सेवानिवृति आयु साठ वर्ष करने, पंचायत चुनाव में महिलाओं व अन्य आरक्षित श्रेणियों की तर्ज पर उन्हें आरक्षण देने, व्हील चेयर दिव्यांगो को स्कूटी प्रदान करने, दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को अविलंब प्रभावी ढंग से लागू करने, सचिवालय में यूडीआईडी कार्ड पर ही प्रवेश देने, बेरोजगार दिव्यांगो को बीपीएल श्रेणी में लाने और पैंशन को बढ़ाने जैसी मांगे शामिल है । पदाधिकारियों ने राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री श्री जगत सिंह नेगी और शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर से मुलाकात करके उन्हें दिव्यांगो का मांगपत्र सौंपकर मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है । साथ ही उन्होने  माननीय मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री के कार्यालय में भी उक्त मांगपत्र सौंपा ।पदाधिकारियों के इस डेलिगेशन में अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नेगी, महासचिव सुरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मूंगेलाल, संयुक्त सचिव बेलीराम, प्रैस सचिव सीताराम नेगी और कार्यकारिणी के अन्य सदस्य शामिल थे । संघ को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.