नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– आज राजकीय महाविद्यालय नाहन के राजनीति शास्त्र विभाग के तत्वाधान में संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस पर “समसामयिक वैश्विक चुनौती से निपटने मे की संयुक्त राष्ट्र की प्रभावकारिता” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम संयोजिका विभागध्यक्ष डा. वीना तोमर ने अध्यक्ष महोदय प्राचार्य डॉ प्रेमराज भारद्वाज, निर्णायक मंडल डॉ पंकज चांडक, प्रो. गोपाल भारद्वाज व प्रो. देवेन्द्र का स्वागत करते हुए उपर्युक्त विषय को स्पष्ट किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिम्मी व दिव्या, द्वितीय ज्योतिका व सिद्धान्त, व तृतीय विनय व पंकज की टीमें ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माननीय प्राचार्य महोदय डा. प्रेम राज आरद्वाज ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सफलताओं तथा विफलताओं का समसामयिकी मूल्याकंन किया व सभी प्रतिभागियों का हौसला अफजाई की। इस मौके पर प्रो. दिव्या व प्रो रमेश चन्द सहित महाविद्यलाय के अन्य कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा ।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
