नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– नाहन विधानसभा क्षेत्र के धोलाकुँआ में स्थित आयरन वाली फैक्ट्री के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों का विरोध लगातार जारी है। ग्रामीण पिछले चार दिनों से यहां आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं आयरन वैली उद्योग पर यहां प्रदूषण फैलाने के आरोप है। स्थानीय ग्रामीणों ने यहां विरोध स्वरूप प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का पुतला फूंका है आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद यहां शासन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है जिसका सीधा खामियाजा यहां लोगों को भुगतान पड़ रहा है।लोगों का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाले काले धुएं के कारण कई लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गए हैं खासकर गांव की कोई बच्चे ऐसे हैं जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मगर शासन प्रशासन पूरे मामले को अनदेखा कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणो का आरोप है कि कई बार इस मामले को लेकर शिकायतें की जा चुकी है मगर कोई भी कार्रवाई फैक्ट्री के खिलाफ नहीं की गई। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाले काले धुंए से यहां फसलों पर भी बुरा प्रभाव डाल दिया है यह पैदा होने वाली फसलों से जहां लोगों में बीमारियां पैदा हो गई है। वहीं पशु भी घास खाने से बीमार हो रहे है ग्रामीणों का कहना है कि जो फैसले यहां उत्पादित होती है उनको मार्केट में भी नहीं खरीदा जाता है ऐसे में हर तरफ से यहां लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
