नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- व्यक्ति के शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं जरूरी है। यह बात नाहन विधानसभा क्षेत्र के चूड़ेश्वर युवा मंडल चाई महडोग द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजसेवी नरेंद्र तोमर ने कहीं। नरेंद्र तोमर ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से न केवल शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है , बल्कि इससे आपसी भाईचारा भी कायम रहता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा खेल स्पर्धाओं को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल मैदानों का निर्माण किया जा रहा है। नरेंद्र तोमर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने चाई महडोग में आयोजित खेल की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वह खेलों को खेल की भावना से खेले।इससे आपसी भाईचारा बना रहता है। नरेंद्र तोमर ने कहा कि आज जिला सिरमौर की बेटियों ने राष्ट्रीय नहीं , बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपनी काबिलियत का लोहा बनवाया है। चूड़ेश्वर युवा मंडल चाई महडोग द्वारा आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नरेंद्र तोमर ने विजेता विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर हिमफेड के डायरेक्टर राजीव ठाकुर और मदन सूर्यवंशी उपस्थित रहे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
