सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सोलन पुलिस ने विदेश भेजने का प्रलोभन देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्रिप्टो करंसी फर्जीवाड़ा की तरह ही इस गिरोह के तार भी बाहरी राज्यों व कई अन्य देशों तक जुड़े है। इस गिरोह ने करीब 600 लोगों से डील क्लिक कर ली थी तथा फर्जीबाड़े के मास्टर माइंड अकेले गुरप्रीत के दो अकाउंट से 40 लाख रुपए की ट्रांजेक्शन होने की पुष्टि भी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार यह एक बहुत बड़ी हेराफेरी का मामला है क्योंकि विदेशों से भी इस गिरोह के सदस्यों के अकाउंट में ‘मनी ट्रांसफर’ होने का पता चला है। हिरासत में लिए आरोपी ओमान, सउदी अरब, बांग्लादेश व पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय से भी फेसबुक व कॉल सेंटर में नियुक्त लड़कियों के माध्यम से संपर्क करके उन्हें कनाडा भेजने की एवज में पैसे ऐंठते थे। सोलन पुलिस द्वारा 27 अक्तूबर को धर्मपुर अस्पताल रोड पर अवैध रूप से चलाए जा रहे इस कॉल सेंटर में रेड की गई। यह कॉल सेंटर एक बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में थ्री रूम सेट में चल रहा था जिसे मैसर्ज स्टोन एंरप्राइजेज, प्रोपराइटर गुरप्रीत सिंह पुत्र दीनानाथ निवासी परसराम नगर बठिंडा पंजाब के नाम पर जून से किराए पर ले रखा था।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
