बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में कैंसर के मरीजों की सुविधा के लिए पैट सीटी स्कैन मशीन लगा जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अगले छह से नौ महीने में मरीजों को पैट स्कैन (पोजिट्रोन एमिशन ट्रोमोग्राफी) की सुविधा मिलने लगेगी। प्रदेश के लोगों को यह सुविधा देने वाला एम्स पहला स्वास्थ्य संस्थान होगा। यहां पैट स्कैन की सुविधा कम दरों पर मिलेगी। बड़ी बात यह है कि मरीजों को चंडीगढ़ का रुख भी नहीं करना पड़ेगा। एम्स प्रबंधन की मानें तो अगले साल मई-अगस्त के बीच में पैट स्कैन से मरीजों की जांच शुरू हो जाएगइससे कैंसर के मरीजों को अतिरिक्त सुविधा मिल जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार प्रारंभिक चरण में एमआरआई की तुलना में पैट स्कैन से अच्छा परिणाम मिलता है। शरीर के किस अंग और हिस्से में ट्यूमर की गांठ है, जांच में पता चल जाएगा।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
