Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»करवाचौथ पर महिलाओं ने की जमकर खरीददारी
    सिरमौर

    करवाचौथ पर महिलाओं ने की जमकर खरीददारी

    By Himachal VartaNovember 1, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- करवाचौथ के पावन पर्व के चलते नाहन,  राजगढ़, यशवंतनगर, सनौरा के क्षेत्रों से महिलाओं द्वारा जमकर खरीददारी की गई । मिठाई, ब्यूटी पार्लर और जनरल स्टोर पर करवा चैथ का सामान खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ देखी गई । महिलाएं फैनी, मटठी, मिठाईयों, चूड़ियां लगाने,  ,नारियल करवा की खरीदने में पूरा दिन व्यस्त रही । ब्यूटी पार्लर में फेशियल और मेंहदी लगवाने के लिए महिलाएं कतार में खड़ी थी । अर्थात कारोबारियों द्वारा करोड़ों रूपये का कारोबार किया गया ।
    आचार्य  पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु के लिए पहली नवंबर को व्रत रखा जाएगा जिसके लिए महिलाएं पूरा दिन निर्जल और  निराहार रहकर इस व्रत को रखती है। इस व्रत पर इस साल सर्वाथ सिद्धि का योग बन रहा है जोकि पहली बार व्रत कर रही महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ है । रात्रि को चंद्रमा को अध्र्य देने के उपरांत पति के छलनी से दर्शन करने की प्रथा प्रचलित है । तत्पश्चात पति द्वारा पत्नि को जल पिलाकर इस व्रत को खोला जाता है ।   उन्होने बताया कि पहली नंवबर को सांय 5.36 से 6.54 बजे तक करवाचौथ की पूजा का शुभ मूहूर्त है। बता दें कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण अनेक स्थानों पर चंद्रमा का उदय 10 बजे उपरांत होता है जिस कारण महिलाओें को काफी देर तक चंद्रमा का इंतजार करना पड़ता है । जबकि पंचाग के अनुसार ब्रह्मांड में  चंद्रमा 08 बजकर 09 मिनट पर उदय हो जाएगा ।
    वरिष्ठ नागरिक  सूरत सिंह ठाकुर  ने बताया कि अतीत में ग्रामीण क्षेत्रों में करवा चैथ का त्यौहार बहुत कम मनाया जाता था । कुछ महिलाएं सादे रूप में बिना खर्च के  इस व्रत को किया करती थी । इसी प्रकार प्रीतम सिंह ठाकुर  व कुलदीप शर्मा ने बताया कि पंजाब राज्य की तर्ज पर बीते करीब 30 वर्षों से हिमाचल में भी मनाया जाने लगा है । अब यह त्यौहार हिमाचल प्रदेश में एक फैशन बन चुका है । इस पर्व पर औसतन हर परिवार का न्यूनतम पांच हजार खर्च आ रहा है जिससे विशेषकर गरीब परिवार काफी प्रभावित हो रहे हैंे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.