Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 20
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»ग्रामीण आजीविका मिशन बारे उपलब्ध कराई गई फूड वैन का उद्घाटन- चिराग शर्मा
    ताजा समाचार

    ग्रामीण आजीविका मिशन बारे उपलब्ध कराई गई फूड वैन का उद्घाटन- चिराग शर्मा

    By Himachal VartaNovember 1, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  आज सिरमौर जिला के संगड़ाह विकासखंड में जय बजाई माता स्वयं सहायता समूह हरिपुरधार की महिलाओं के लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर  राज्य से खंड विकास अधिकारी चिराग शर्मा ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उपलब्ध कराई गई फूड वैन का उद्घाटन  किया और पंचायत समिति संगड़ाह के निवर्तमान अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने हरिपुरधार में हर झंडी दिखाकर इस फूड वैन को हरिपुरधार में स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सैना राणा के नेतृत्व में महिलाओं को सौंप दिया । जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिरमौर की ओर इस फूड वैन के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान तत्कालीन पंचायत समिति अध्यक्ष मेला राम शर्मा द्वारा दो लाख रुपए की धनराशि पूजा स्वयं सहायता समूह बड़यालटा की महिलाओं के लिए स्वीकृत कराई गई थी और उस समय कार्यरत खंड विकास अधिकारी हरमेश ठाकुर के माध्यम से यह मामला सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा था। पूजा स्वयं सहायता समूह बड़याल्टा की महिलाओं के पास इस फूड वैन के संचालन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध न होने के कारण उन्होंने इस फूड वैन के संचालन में असमर्थता जताई थी और उसके पश्चात निवर्तमान पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा और हरमेश ठाकुर ने  सरकार की ओर से स्वीकृत बजट वापस भेजने की बजाय इसे जय विजय माता स्वयं सहायता समूह हरिपुरधार की महिलाओं के लिए स्वीकृत कराया और अंततः आज यह फूड वैन हरिपुरधार की महिलाओं को सौंप दी गई। मेलाराम शर्मा ने बताया कि इस फूड वैन से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय शुरू हुआ है और पिछड़े क्षेत्र की इन महिलाओं को फूड वैन मिलने से महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि इस फूड वैन के माध्यम से इस पिछड़े क्षेत्र की महिलाएं न केवल उत्तरी भारत से हरिपुरधार आने वाले पर्यटकों को हिमाचली व्यंजन परोसेगी अपितु इस क्षेत्र में पर्यटन विकास को भी गति मिलेगी।मेलाराम शर्मा ने बताया कि इस फूड वैन को तैयार करने के लिए सरकार से उपलब्ध 2 लाख रुपए की वित्तीय सहायता के अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह की ओर से 3 लाख रुपए की धनराशि खर्च की गई है।मेलाराम शर्मा ने कहा कि हरिपुरधार की सुंदर वादियों में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं और महिलाओं को फूड वैन उपलब्ध होने से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को कमाई का जरिया उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य क्षेत्रों की भांति हरिपुरधार की महिलाएं भी स्वरोजगार की दिशा में बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं और उम्मीद जताई की सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई यह फूड वैन उनके स्वरोजगार को आगे बढ़ाने में कारगर होगी। जय विजय माता स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सैना राणा  और महासचिव मीनाक्षी ठाकुर ने यह फूड वन उपलब्ध कराने के लिए  निवर्तमान पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा, पूर्व पूर्व खंड विकास अधिकारी हरमेश ठाकुर और वर्तमान खंड विकास अधिकारी चिराग शर्मा का आभार व्यक्त किया है।  सैना राणा ने बताया की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस फूड वैन को पाकर बेहद खुश है और इसके माध्यम से हरिपुरधार क्षेत्र में आने वाले सैलानियों को मां भंगायनी मंदिर परिसर, हरिपुरधार हेलीपैड और मानव हिल रिजॉर्ट जैसे पर्यटन स्थलों में खीर पटांडे,   सिडडू, लुशके, धरोटी बात, पोली और तेलपाकी जैसे पारंपरिक सिरमौरी व्यंजनों  का स्वाद चखायेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई की यह फूड वैन  मिलने से उन्हें अपनी आर्थिकी सुधारने का  सुनहरी मौका मिला है।उल्लेखनीय है की मेला राम शर्मा ने पंचायत समिति अध्यक्ष रहते हुए 2 वर्ष पूर्व इस पिछड़े क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं को बूरास के फूलों का जूस और जैम बनाने का प्रशिक्षण दिलवाया था और उसके बाद बुरास फूलों के सीजन में महिलाएं बुरास फूलों का जूस और जैम बेचकर अच्छी खासी कमाई करती रही हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.