Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला एवं सत्र न्यायालय कार्यालय से सेवानिवृत्त हुई मीनाक्षी शर्मा
    सिरमौर

    जिला एवं सत्र न्यायालय कार्यालय से सेवानिवृत्त हुई मीनाक्षी शर्मा

    By Himachal VartaNovember 1, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- श्रीमती मीनाक्षी शर्मा लगभग छतीस वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने के पश्चात जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गई। दिसंबर 1987 में शर्मा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नाहन के न्यायालय से बतौर सी सी टी अपनी नौकरी की पारी की शुरुआत करते हुए नाहन तथा पांवटा साहिब के न्यायालयों में विभिन्न पदों पर सेवाऐं देते हुए आज जिला एवं सत्र न्यायालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुई। सीजेएम कोर्ट नाहन तथा जिला एवं सत्र न्यायालय नाहन में रीडर के पद पर इन्होंने काफी समय तक काम किया। मीनाक्षी शर्मा अपनी समयबद्धता एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए जानी जाती रही हैं।गौरतलब है कि इनके पति सुभाष चन्द्र शर्मा भी इस वर्ष जून माह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मुख्यालय से अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जिला न्यायालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हन्स राज ने मीनाक्षी शर्मा द्वारा की गई लम्बी , समर्पित, अनुशासित सेवा की सराहना करते हुए अन्य स्टाफ सदस्यो को उनसे सीख लेने को कहा। उन्होंने कहा कि ब्यान लेखन में उनके गोल्डन हैंड  आने वाले स्टाफ के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। यह कार्य सभी के लिए लाईट हाऊस कार्य करेगा। उन्होंने शर्मा व उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की।मीनाक्षी शर्मा ने सभी न्यायिक अधिकारियों व‌ न्यायालय परिवार द्वारा सेवा काल में दिए गए सहयोग के लिए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.