दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज) दिल्ली स्थित एम्स में उपचाराधीन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने मंगलवार को फिर से पेन हाथ में पकड़ लिया है। हालांकि अभी वह एम्स में ही हैं, लेकिन उन्होंने ऑनलाइन वर्किंग शुरू कर दी है। बताते हैं कि स्वास्थ्य में हल्का सुधार होते ही उन्होंने अफसरों को भी निर्देश जारी कर दिए हैं कि जनता से जुड़ा और प्रदेश हित का हर मामला उनके ध्यान में लाया जाए और कोई भी काम रुकना नहीं चाहिए। जब तक उन्हें एम्स से डिस्चार्ज नहीं किया जाता, तब तक वे वहीं से ऑनलाइन सारा काम देखेंगे। सुखद खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार को आईसीयू से बाहर आकर थोड़ी देर सैर की और खिचड़ी भी खाई। फिलहाल उन्हें आईसीयू में ही रखा गया है। बुधवार को उनके फुल बॉडी टेस्ट होंगे। बता दें कि पिछले बुधवार को मुख्यमंत्री की सेहत बिगड़ गई थी और उन्हें आईजीएमसी शिमला ले जाया गया था। उसके बाद वहां से एम्स दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया था तब से मुख्यमंत्री एम्स में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
