नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- गाजा पट्टी पर लगातार हमले जारी रहने के विरोध में बुधवार को नाहन में जनवादी संगठनों ने धरना के साथ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता एक घंटे तक उपायुक्त कार्यालय परिसर में नारेबाजी भी करते रहे। जेइस मौके पर जनवादी संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने गाजा पट्टी पर हमले बंद करने, युद्ध विराम कर शांति व्यवस्था बहाल करने, बेगुनाह बच्चे और महिलाओं पर हिंसा बंद करने, अस्पताल व स्कूलों पर हमले बंद करने के साथ-साथ मानवता पर साम्राज्यवादी हमले बंद करने जैसे नारों लगाकर प्रदर्शन किया।हिमाचल किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इजराइल-फलस्तीन युद्ध के पीछे साम्राज्यवाद का सांप्रदायिक एजेंडा है और साम्राज्यवाद इजराइल को माध्यम बनाकर इस एजेंडा को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इससे विश्व की शांति प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि वहां पर 7,000 से अधिक आम जन मारे जा चुके हैं।हर मिनट में एक बच्चे की मौत हो रही है और अस्पतालों व स्कूलों का संयुक्त राष्ट्र के शेल्टरों पर बम फेंके जा रहे हैं, जिससे निर्मम मानवता की हिंसा हो रही है। उन्होंने कहा, अमरीका को साम्राज्यवादी आर्थिक एजेंडा शीघ्र वापस लेना चाहिए।इस मौके पर जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, आशीष कुमार, जगदीश पुंडीर, जीवन सिंह, अभय, राहुल, सचिन, मनीषा, शिवांगी, आशीष, नितेश और अशोक आदि मौजूद रहे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
