नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- श्रीमती मीनाक्षी शर्मा लगभग छतीस वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने के पश्चात जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गई। दिसंबर 1987 में शर्मा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नाहन के न्यायालय से बतौर सी सी टी अपनी नौकरी की पारी की शुरुआत करते हुए नाहन तथा पांवटा साहिब के न्यायालयों में विभिन्न पदों पर सेवाऐं देते हुए आज जिला एवं सत्र न्यायालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुई। सीजेएम कोर्ट नाहन तथा जिला एवं सत्र न्यायालय नाहन में रीडर के पद पर इन्होंने काफी समय तक काम किया। मीनाक्षी शर्मा अपनी समयबद्धता एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए जानी जाती रही हैं।गौरतलब है कि इनके पति सुभाष चन्द्र शर्मा भी इस वर्ष जून माह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मुख्यालय से अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जिला न्यायालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हन्स राज ने मीनाक्षी शर्मा द्वारा की गई लम्बी , समर्पित, अनुशासित सेवा की सराहना करते हुए अन्य स्टाफ सदस्यो को उनसे सीख लेने को कहा। उन्होंने कहा कि ब्यान लेखन में उनके गोल्डन हैंड आने वाले स्टाफ के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। यह कार्य सभी के लिए लाईट हाऊस कार्य करेगा। उन्होंने शर्मा व उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की।मीनाक्षी शर्मा ने सभी न्यायिक अधिकारियों व न्यायालय परिवार द्वारा सेवा काल में दिए गए सहयोग के लिए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
