पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय द्वारा एक नोटिफकेशन के चलते माजरा थाने के आपराधिक मामलों को पांवटा की अदालतों से अलग कर नाहन की अदालतों में जोड़ा गया है, जिसको लेकर आज बीसवें दिन भी हड़ताल अधिवक्ताओं की जारी है। हड़ताल होने के कारण दूर दराज से आये लोगों कों परेशानी हो रही है। बार एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा लिए गए उपरोक्त निर्णय की निंदा करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के सदस्यों ने कहा कि माजरा थाने के केसों की अदालत, नाहन जाने से गरीब आदमी को भारी परेशानी का समाना करना पड़ेगा उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगो का पैसे के साथ साथ समय भी खराब होगा। जिसको लेकर बार एसोसिएशन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा लिए गए उपरोक्त निर्णय की निंदा कर रहा है। क्योंकि यह अनुचित, अन्यायपूर्ण और न्याय दरवाजे पर न्याय की अवधारणा के खिलाफ है। यह निर्णय न केवल व्यापक हित के खिलाफ है यह जनता के साथ-साथ बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के सदस्यों के हितों के भी खिलाफ है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
