दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज)केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों से ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलशों में मिट्टी लेकर आए 650 से ज्यादा युवाओं को अपने दिल्ली स्थित आवास पर रात्रि भोज हेतु आमंत्रित किया, जहां पारंपरिक हिमाचली संस्कृति की झलक तो दिखी ही, साथ ही युवाओं के लोकगीतों व नृत्य ने भी मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिमला से सांसद सुरेश कश्यप उपस्थित रहे। अनुराग ठाकुर ने बताया कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य जिसकी आबादी मात्र 72 लाख है, वहां से आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह यानी मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में शामिल हुए 650 लोगों का आना बताता है कि हिमाचली जन्म से ही देशभक्त होते हैं।श्री ठाकुर ने कहा कि ये सभी भाई-बहन हिमाचल के सभी जिलों से वहां की मिट्टी नई दिल्ली के कत्र्तव्य पथ पर बनने वाले अमृत उद्यान हेतु लाए थे। यह वही लोग हैं, जिन्होंने हिमाचल में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को बेहद सफल बनाया। ऐसे में मेरा बड़ा मन था कि इनसे विस्तारपूर्वक मिलूं और विचार साझा करूं। रात्रि भोज के दौरान केंद्रीय मंत्री सहित सभी युवा बेहद खुश दिखे और हिमाचली रीति रिवाज से एक-दूसरे का आदर सम्मान भी किया। सभी ने एक साथ खाना खाया और उसके पश्चात हिमाचली सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हिस्सा बनें।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
