नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि केंद्र सरकार लगातार खेलों को बढ़ावा दे रही है और प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में खेलों के क्षेत्र में देश लगातार आगे बढ़ रहा है डॉ राजीव बिंदल सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में देर शाम वीरवार एक जिम का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।नाहन शहर के पक्का तालाब के समीप डॉ राजीव बिंदल ने एक आधुनिक जिम का उद्घाटन किया। शहर के युवाओं को यहां इस आधुनिक जिम के भीतर अच्छी सुविधाए मिलेगी । पत्रकारों से बात करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हाल में एशियन गेम्स में पहली मर्तबा देश ने 100 से अधिक मेडल हासिल किए है जो दर्शाता है कि देश लगातार खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मौजूदा समय में नशे का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है और हिमाचल प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जुड़ना चाहिए खेल युवाओं को नई दिशा प्रदान कर रही है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
