पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सतौन गिरिपार क्षेत्र का सतौन खेल के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है। यहाँ से कबड्डी हो या क्रिकेट या फिर फुटबाल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने जीत का परचम लहराया है। खास कर हॉकी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किये है। शिलॉइ क्षेत्र का पहला स्कूल है जो हॉकी में जिले स्तर पर विजयी रहा। उसके उपरांत राज्य स्तर पर भी हॉकी में अपना परचम फहराने में कामयाब रही। जिले की हॉकी टीम में 16 छात्रों में से रावमापा स्कूल की छः छात्रों ने भाग लिया। जिला सिरमौर की टीम की कप्तान भी सतौन स्कूल की छात्रा रही। विजयी टीम की खिलाड़ियों का सतौन स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत की।कोच नरेश ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला सिरमौर की टीम ने पहले मैच में विलासपुर को 4-2 से दूसरे मैच में मंडी को 5-1 से और फाइनल मुकाबले में ऊना को 5-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया है। स्कूल प्रधानाचार्य ने बताया कि सतौन स्कूल के हॉकी के कोच और जिला सिरमौर की टीम के प्रबंधक नरेश चौहान को कंधे पर उठाकर स्वागत किया।, स्कूल के प्रधानाचार्य दीप चंद शर्मा ने स्कूल के शारिरिक अध्यापक नरेश चौहान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नरेश चौहान की अगुवाई में सतौन के छात्र छात्राएं खेल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापिय कर रहे है। विपरीत परिस्थिति होने के बावजूद भी खेल के क्षेत्र में अब हमारे बच्चे दून के छात्रों से आगे निकल गए है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
