Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 20
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»खाद्य सुरक्षा ने दीपावली के लिए दिया सुरक्षा का नैतिक फार्मूला
    ताजा समाचार

    खाद्य सुरक्षा ने दीपावली के लिए दिया सुरक्षा का नैतिक फार्मूला

    By Himachal VartaNovember 4, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- त्योहारी सीजन शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग का खाद्य सुरक्षा विभाग हाई अलर्ट मोड पर चल रहा है। सहायक आयुक्त व एक फूड सेफ्टी अधिकारी के जिम्मे जिला के 7 लाख लोगों की दीपावली की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। दीपावली का पर्व ऐसा पर्व है जिस पर सभी धर्म के लोग एक दूसरे को मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हैं।ऐसे में एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी किसी भी सूरत में पूरे जिला की मिठाइयों व अन्य फूड संबंधित दुकानों की सैंपलिंग नहीं कर सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग जिला सिरमौर के सहायक आयुक्त अशोक मंगला ने स्टाफ की कमी के बावजूद नकली मिठाइयों पर लगाम लगाने का नया फार्मूला निकाला है।अशोक मंगला के द्वारा जागो ग्राहक और ग्राहक की नैतिकता को आधार बनाकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। ऐसे में हर व्यक्ति नागरिक सुरक्षा की नैतिक जिम्मेवारी के तहत शक के आधार पर मिठाई का सैंपल विभाग तक पहुंचा सकता है। विभाग उसको अपने स्तर पर जांचने के बाद खुद उसे दुकान अथवा संस्थान में नियमानुसार कार्यवाही को अंजाम देकर नागरिक सुरक्षा को और पुस्ट कर सकता है।सहायक आयुक्त के द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9418491011,7018270189 तथा सीएमओ जिला सिरमौर से संपर्क करने के लिए कहा है। ऐसे में ग्राहक को यदि कोई भी नकली मावा, नकली मिठाई अथवा एक्सपायरी डेट का कोई भी सामान नजर आता है तो उसकी इस समय फोटो और एड्रेस डालकर इन नंबर पर विभाग को सूचित कर सकता है।इसके बाद विभाग फौरन उस पर कार्यवाही करते हुए लोगों को सुरक्षा मुहैया करा सकता है। बावजूद इसके जहां विभाग के द्वारा बीते माह करीब 10 के लगभग सैंपल ददाहू बाजार में उठाए गए थे। तो वहीं बीते कल से फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रियंका कश्यप अपनी सहायक टीम के साथ लगातार सैंपल ले रही हैं। शनिवार को प्रियंका कश्यप के द्वारा धौला कुआं में मिठाईयां आदि की दुकानों पर नागरिक सुरक्षा के तहत सैंपलिंग की गई।फूड सेफ्टी ऑफिसर का कहना है कि हरियाणा और उत्तराखंड से सटी हुई सीमाओं के आसपास की दुकानों को ज्यादा चेक किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी दुकानदार अथवा मिठाई विक्रेता को नागरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। वहीं खाद्य सुरक्षा जिला सहायक आयुक्त अशोक मंगला ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जो हेल्पलाइन हमने जारी किए हैं उस पर किसी भी तरह की गुप्त जानकारी फूड सेफ्टी को लेकर दी जा सकती है।उन्होंने ग्राहकों से भी अपील करते हुए कहा कि वह साफ सुथरी दुकानों से ही मिठाई खरीदें। यही नहीं किसी मिठाई में यदि उन्हें नकली अथवा किसी तरह की मिलावट का अंदेशा होता है तो वह इसकी सूचना विभाग को दे सकते हैं। वहीं उन्होंने दुकानदारों से भी अपील करते हुए कहा कि कोई भी ऐसा मिलावटी अथवा नकली समान बिल्कुल भी मत बेचें जिससे नागरिक सुरक्षा पर कोई खतरा बने।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.