पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में उपमंडल पांवटा साहिब की एक सड़क के लिए 8 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। बद्रीपुर गुज्जर बस्ती से खारा तक आढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का सुधारीकरण होगा। जयबता दे की कुछ स्थलों पर सड़क को चौड़ा किया जाएगा, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग (PWD)जल्द इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। पावंटा साहिब के बद्रीपुर-गुज्जर बस्ती से लेकर खारा तक संपर्क सड़क के सुधार के लिए फाइल सरकार को भेजी गई थी,यह सड़क कई स्थलों पर खस्ताहाल और कुछ स्थलों पर कम चौड़ी है।अब इस योजना के तहत सड़क का टरिंग कार्य होगा। सड़क निर्माण के लिए आठ करोड़ बजट मंजूर हुआ है बीएस चौधरी, सीताराम, धनवीर सिंह और रामपाल ने बताया कि यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। सड़क के तैयार होने से लोगों को सुविधा होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दलीप सिंह तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (तीसरे चरण के तहत इस योजना को करीब आठ करोड़ के बजट की स्वीकृति मिली है। शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।इसके बाद बद्रीपुर से खारा तक मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा इतना ही नहीं जामनीवाला, चाईकुआं, निचला खारा, बनारु बस्ती, निचली पड़ खारा तक के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली आठ किलोमीटर लंबी सड़क का सुधारीकरण होने से लोगों को सुविधा होगी।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
