नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- रोटरी पांवटा सखी क्लब और इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट पांवटा साहिब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन आईटीआई कैंपस में संपन्न हुआ। यह शिविर ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से लगाया गया। इस शिविर में 85 लोगों ने रक्तदान दिया। इसमें अधिकतर आईटीआई के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके गर्ग ने रोटरी क्लब सखी का धन्यवाद किया और बच्चों से आगे भी रक्तदान करने के लिए कहा। रोटरी पांवटा सखी क्लब की प्रधान मीनाक्षी रहल और सेक्रेटरी अलका शर्मा ने भी रक्तदान किया। प्रधान मीनाक्षी रहल ने बताया कि यह शिविर इस साल का तीसरा रक्तदान शिविर है और इसी प्रकार से कम से कम छह रक्तदान शिविर और लगाए जाएंगे।आजकल फैल रहे डेंगू और दूसरी बीमारियों की वजह से रक्त की बहुत आवश्यकता है इसलिए समाज के सभी वर्गों के लोगों से आवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें। प्रोजेक्ट चेयरपर्सन डॉक्टर सर्वजीत चौधरी ने सभी रक्तदानीञो का धन्यवाद किया। इस अवसर पर रोटेरियन गगनप्रीत, रजनी अरोड़ा, शीतल गुप्ता ओर सपना खुराना भी उपस्थित रही।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
