नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– माजरा स्थित रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली में मुख्य तौर पर कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा शामिल हुए। साथ ही भाजपा नेता भी इसमें समर्थन करने आये थे।कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने कहा कि उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश द्वारा एक नोटिफिकेशन के चलते माजरा थाने के अपराधिक मामलों को पांवटा की अदालतों से अलग कर नाहन की अदालतों में जोड़े जाने के फैसले के चलते शहर के अधिवक्ता लगातार कई दिनों से हड़ताल पर हैं। यह निर्णय जहां शहर की बार एसोसिएशन के सदस्यों को नुकसान पहुंचाएगा वहीं माजरा की गरीब जनता पर आर्थिक बोझ भी बढ़ाएगा। अवनीत लांबा हर वर्ग के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहते है। वकीलों कों सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की उनके क्षेत्र के लोगों के हक के विरुद्ध में हुए हर फैसले के सामने वह एक चट्टान के रूप में खड़े रहेंगे।अब जब ये मामला माननीय उच्च न्यायालय से जुड़ा है तों वह अपनी ओर से यह अपील करते हैं कि इस निर्णय को जल्द से जल्द वापस लिया जाए।वहीं बार एसोसिएशन वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता और आसपास की सभी पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि भी जन आक्रोश रैली में समिलित हुए। उन्होंने माजरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले न्यायिक कोर्ट मामलों को पांवटा साहिब से नाहन में शिफ्ट किए जाने पर जनता ने जन आक्रोश रैली मैं हिस्सा लिया।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
