नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- अवनीत लांबा ने 44 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल का औचक निरिक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाक़ात भी की।भगानी पंचायत मे उत्तराखंड से जोड़ने वाले पुल 44 करोड़ की लागत से बन कर तैयार हो गया है। बता दे कि पावंटा साहिब की भगानी पंचायत से मार्ग को जोड़ने वाले पुल के निरीक्षण को लेकर कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा आम जनता के बीच पहुंचे।इस दौरान कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने कहा कि जनता की परेशानी को दूर करने के लिए जो भी महत्व पूर्ण कदम हैं उठाये जाएंगे।उन्होंने बताया की ये मार्ग जो हिमाचल के अंतर्गत आता है,जिसमें कुछ लोगो की निजी भूमि आने की वजह से जो कार्य पूरा नही हो पा रहा है। लांबा ने बताया की सभी लोगों को उनका हक अधिकार दिलाया जाएगा। इस मौके पर अब्दुल सत्तार, जस्मेर लंबरदार, अतर सिंह, भूपिंदर सिंह बाम, शेर मोहमद उपस्थित रहे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
