नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज विदेशी परिंदों की चहचहाहट से गुलजार हो गया है। यहां पक्षी प्रेमियों के लिए साईबेरियन समेत देश-विदेश से पहुंचे परिंदे आकर्षण का केंद्र बने हैं। अब तक आसन बैराज में 3,800 जल पक्षी देश और विदेशी से पहुंच चुके हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक ये संख्या डेढ़ से दोगुनी होने की संभावना है। इस साल नवंबर के पहले सप्ताह में पिछले साल के मुकाबले 1,000 से अधिक पक्षी पहुंच चुके हैं। आसन बैराज के अधिकारियों की मानें तो ठंड बढ़ने पर पक्षियों की संख्या में और इजाफा होगा। उत्तराखंड और हिमाचल के पक्षी प्रेमियों बाला शर्मा, प्रदीप चौहान, सीमा ठाकुर, प्रद्युमन सिंह, तब्बसुम, दिनेश शर्मा, भरत ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, रुखसाना प्रवीन, हरविंद्र कौर, रविता चौहान और अनिल भट्ट का कहना है कि आसन वेटलैंड में हर वर्ष दर्जनों प्रजातियों के विदेशी परिंदे पहुंचते हैं। नवंबर के पहले सप्ताह से ही आसन वेटलैंड बैराज पर देश-विदेश से जल पक्षियों का आगमन शुरू हो जाता है। वे मार्च तक यहीं पर डेरा जमा कर रखेंगे। गर्मियों के शुरू होते ही विदेशी मेहमान अपने देशों को लौटना शुुरू होंगे।आरओ आसन बैराज डीआर कुकरेती ने कहा कि देश-विदेश की करीब 52 प्रजातियों का सर्दियों में आसन बैराज पसंदीदा स्थल है। 6 नवंबर तक आधा दर्जन से अधिक प्रजातियों के करीब 3800 जल पक्षी पहुंचे हैं। दिसंबर और जनवरी तक इनकी संख्या यहां 7,000 तक पहुंचने की उम्मीद है। हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज पर्यटन केंद्र में मोटर बोट बंद की गई है। सामान्य नौकायान के लिए अलग किनारे पर झील स्थल चििह्नत किया है ताकि कोई खलल नहीं पड़े।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
