नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक दर्दनाक सड़क पेश आया है। यहां एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नंद किशोर (45) पुत्र बसीया राम निवासी अजौली तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, नंद किशोर बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर अजौली के समीप पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।घटना के बाद जख्मी हालत में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया, जहां घावों का ताव न सहते हुए व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
