Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
    • रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
    • मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
    • पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमाचल की महिला कबड्डी टीम ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में झटका स्वर्ण पदक
    सिरमौर

    हिमाचल की महिला कबड्डी टीम ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में झटका स्वर्ण पदक

    By Himachal VartaNovember 8, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल की महिला कबड्डी टीम ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। हिमाचल की बेटियों के शानदार प्रदर्शन से न केवल सिरमौर बल्कि प्रदेश  में खुशी का माहौल है। बुधवार को हरियाणा के साथ हुए फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने 32-23 से शिकस्त दी। पहले हॉफ में हिमाचल व हरियाणा की टीमें 12-12 के स्कोर पर थी। सिरमौर की बेटी पुष्पा राणा की कप्तानी में टीम ने दूसरे हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पुष्पा के दो सुपर रेड की बदौलत हिमाचल की टीम हरियाणा पर भारी पड़ गई। पुष्पा ने पहले सुपर रेड में 3 व दूसरे में 5 अंक जुटाए। बता दें कि गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की टीम ने लगातार 4 मुकाबलों में  जीत दर्ज की। पहले मैच में महाराष्ट्र को 44-23 से हराया। इसके बाद उत्तर प्रदेश को एकतरफा मुकाबले में 52-22 से हरा दिया। तीसरे मैच में राजस्थान को 36-23 से हराया तो सेमीफाइनल में पंजाब को 48-30 से हराकर हिमाचल की टीम ने फाइनल में स्थान बनाया।सिरमौर की पुष्पा राणा की कप्तानी में जिले से दो अन्य बेटियों को भी खेलने का मौका मिला। पुष्पा राणा ने एशियन खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के लिए सोना जीता था। अब नेशनल खेलों में पुष्पा और उनकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर इस बार भी कबड्डी का खिताब अपने नाम किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
    • रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
    • मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
    • पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.