Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कैच द रेन अभियान की समीक्षा के लिए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की टीम पहुंची नाहन
    सिरमौर

    कैच द रेन अभियान की समीक्षा के लिए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की टीम पहुंची नाहन

    By Himachal VartaNovember 8, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला में ‘कैच द रेन’ के अंतर्गत चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा के लिए आज बुधवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के एक दल जिला मुख्यालय नाहन पहुंचा। यह दल सिरमौर जिला में 11 नवम्बर तक अभियान के तहत अर्जित उपलब्धियों और फीड बैक की समीक्षा करेगा।
    उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के अवसर सिरमौर जिला में कैच द रेन अभियान के तहत केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नियुक्त केन्द्रीय नोडल आफिसर एवं निदेशक पैंशन एवं पैंशन कल्याण प्रमोद कुमार और तकनीकी अधिकारी एन.वीराबाबु ने बैठक में भाग लिया।
    केन्द्रीय नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार ने जिला में कैच द रेन के तहत चल रही विभिन्न जल संरक्षण योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभी इस दिशा में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता हैै। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संग्रण समय की मांग है और हमें इस दिशा में और बेहतरीन प्रयास करने चाहिए। उन्होंने अभियान के तहत अर्जित जिला की उपलब्धियां और फीडबैक की रिपोर्ट शीघ्र सौंपने के लिए कहा ताकि इस रिपोर्ट को केन्द्रीय जल मंत्रालय के समक्ष प्रस्ततु किया जा सके।
    परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल ने बैठक का संचालन करते हुए ‘‘कैच द रेन’’ अभियान के बारे में जिला की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में वर्षा जल संग्रहण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैच द रेन अभियान के तहत जिला में 175 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया है जिसमें वर्षा के जल का संग्रण किया जा रहा है।
    केन्द्रीय नोडल आफिसर प्रमोद कुमार ने जल शक्ति विभाग के नाहन स्थित कार्यालय में स्थापित ‘‘जल शक्ति केन्द्र’’ का निरीक्षण किया और जल शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल की। उन्होंने जल शक्ति केन्द्र के संचालन के संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी विभाग को दिये।
    अधिशासी अभियंता जल शक्ति जगबीर वर्मा ने जल शक्ति विभाग के जल शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अधिशासी अभियंता जल शक्ति आशीष राणा, वन मंडल अधिकारी सौरभ, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, खंड विकास अधिकारी परमजीत के अलावा अन्य सम्बन्धित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.