नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक के बताया गया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिला में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की ‘‘आभा’’ आईडी बना रही हैं। किन्तु मोबाईल से आधार लिंक न होने के कारण इस कार्य में बाधा आ रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से आग्रह है कि वह अपने आधार को अपने मोबाइल से लिंक करवायें ताकि उनकी आभा आईडी बन सके। उन्होंने कहा कि आधार को फोन से लिंक करवाने पर उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं में भी मिलता रहेगा।
डा. अजय पाठक ने लोगों से अनुरोध किया है कि जब भी आशा वर्कर एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उनके घर आए तो उन्हें अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी जैसे बी.पी. शुगर, टी.बी. देकर उनका सहयोग करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ड. अजय पाठक ने कहा कि अगर लोग अपनी और अपने परिवार की आभा आई डी. बनवायें तो उसके बहुत फायदे है, जैसे की अस्पताल से मिलने वाली पर्ची रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज इस आभा आई.डी. में ही सुरक्षित रहेंगे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
