नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश के करीब 19 लाख उपभोक्ताओं को बीते 24 घंटे से राशन नहीं मिल पा रहा है। इसकी बड़ी वजह पूरे प्रदेश में आधार सर्वर में आई बड़ी दिक्कत मानी जा रही है। सर्वर डाउन होने के कारण राशन डिपो में पहुंचने वाले उपभोक्ता 24 घंटे से मायूस होकर घर लौट रहे हैं। वहीं राज्य खाद्य आपूर्ति एवं निगम की पूरी टीम समस्या का समाधान करने में जुटी हुई है।बड़ी बात तो यह है कि चूंकि राशन का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन ही दर्ज किया जाता है। लिहाजा उपभोक्ताओं की परेशानियों के बावजूद पीडीएस राशन मैन्युअल आधार पर नहीं दिया जा सकता है। वहीं इस बार दिवाली त्योहार को लेकर सरकार की ओर से प्रदेश के राशन कार्ड होल्डर को 500 ग्राम के साथ 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी दिए जाने के आदेश भी दिए गए हैं।इसके साथ-साथ सभी जिलों के लिए सभी तरह के राशन की खेप भी भेजी जा चुकी है। जहां बीते माह खाद्य तेल की आपूर्ति नहीं हो पाई थी। वहीं निगम के द्वारा सरसों का तेल, रिफाइंड तेल तथा काला चना के साथ दलों की भी आपूर्ति कर दी गई है।जिला सिरमौर की अगर बात की जाए तो यहां के जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी विजय हामल से जिला में उपभोक्ताओं के सामने आ रही समस्याओं के बारे में बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी वे जिला लोक संपर्क अधिकारी के माध्यम से देंगे।करीब आठ दिन बीत जाने के बाद भी जब अधिकारी के द्वारा डीपीआरओ के माध्यम से भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई तो इस समस्या की बाबत निगम के संयुक्त निदेशक मिलाप शांडिल से इस बारे में बात की गई। संयुक्त निदेशक ने बताया कि दिवाली के लिए उपभोक्ताओं हेतु खाद्य तेल, दालें तथा चीनी भेजी जा चुकी है।उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में आधार सर्वर डाउन चल रहा है। जिसको दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि जैसे ही समस्या का समाधान होगा व्यवस्था को सुचारु कर दिया जाएगा। वहीं डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि उपभोक्ताओं की हर समस्या का समाधान प्रमुखता से कर दिया जाएगा।
Breakng
- पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
- रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
- मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
- पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
- आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
- आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
Monday, July 7