नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर करम चंद ने आज बुधवार को यहां बताया कि जिला सिरमौर में शास्त्री के 4 पदों की बैच वाइज भर्ती हेतु काउंसलिंग की तिथि 17 नवम्बर व 18 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है। इसके अन्तर्गत जिला सिरमौर में क्रमशः रोजगार कार्यालय राजगढ, नाहन व सरांहा से प्रायोजित पात्र अभ्यर्थियों के लिए 17 नवंबर 2023 व रोजगार कार्यालय शिलाई, संगड़ाह और कमरऊ तथा पांवटा साहिब से प्रायोजित पात्र अभ्यर्थियों के लिए 18 नवंबर 2023 की तिथि निर्धारित की गई है। यह काउंसलिंग निर्धारित तिथि को 10 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नाहन में आयोजित की जायेगी।
कर्म चंद ने बताया कि शास्त्री के कुल 4 पदों की बैच वाइज भर्ती हेतु सामान्य वर्ग के 2 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग में एक पद व आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी (सामान्य) के एक पद के लिए बी.एड. पात्रता बैच दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि जिला के सभी रोजगार कार्यालयों से जिन पात्र अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किए जा चुके हैं, उन्हें कॉल लेटर डाक द्वारा प्रेषित किए जा चुके हैं जिसकी विस्तृत सूचना उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के ब्लॉग पर भी अपलोड की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे पात्र अभ्यर्थी जिन्हें सूचना प्राप्त ना हुई हो, वह भी उपरोक्त तिथि को काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं।
कॉल लेटर, बायोडाटा फॉर्म व सभी अभ्यर्थियों की सूची वांछित दस्तावेजों की चैक लिस्ट व विस्तृत सूचना की जानकारी उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय नाहन के ब्लाग पर भी उपलब्ध है।न
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
