Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांगड़ा घाटी के बैजनाथ के बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के अवैध ट्रेनिंग स्कूल चल रहे हैं,
    सिरमौर

    कांगड़ा घाटी के बैजनाथ के बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के अवैध ट्रेनिंग स्कूल चल रहे हैं,

    By Himachal VartaNovember 10, 2023
    Facebook WhatsApp

    कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विश्व की दूसरी सबसे बेहतरीन पैराग्लाइडिंग साइट कांगड़ा घाटी के बैजनाथ के बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के अवैध ट्रेनिंग स्कूल चल रहे हैं, जिसमें दुर्घटना के बाद एक अवैध स्कूल के पकड़े जाने का मामला सामने आया है। लगातार हो रहे हादसों पर पर्यटन विभाग कांगड़ा भी सख्त हो गया है। विभाग ने अवैध ट्रेनिंग स्कूल को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं ट्रेनी पॉयलट के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में एफआईआर भी संबंधित पुलिस थाना में दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश के कांगड़ा जिला के बीड़-बिलिंग में हाल ही में पैराग्लाइडिंग का प्री-वल्र्ड कप का आयोजन करवाया गया। इस दौरान हुए दर्दनाक हादसों ने सबको झकझोर कर रख दिया। एक सप्ताह के भीतर-भीतर पैराग्लाइडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हालांकि दुर्घटका का शिकार हुए तीनों ही पैराग्लाइडर पॉयलट प्री-वल्र्ड कप का हिस्सा नहीं थे। मिली जानकारी के अनुसार साडा में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद बीड़-बिलिंग घाटी से पॉयलट सोलो उड़ान भी भर सकते हैं, उसी तर्ज के उक्त मामले थे, लेकिन एक ट्रेनी पॉयलट के दुर्घटनाग्रस्त होकर मृत पाए जाने के मामले में बड़ा मामले का खुलासा हुआ है।पर्यटन विभाग कांगड़ा की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बीड़-बिलिंग में अवैध पैराग्लाइडिंग ट्रेनिंग स्कूल चलाए जा रहे हैं। ऐसे में अब पर्यटन विभाग ने ट्रेनिंग स्कूल को लेकर जांच पड़ताल करते हुए सभी दस्तावेज भी मंगवाए गए हैं, जिसमें अब विभाग की ओर से भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस मामले में संबंधित पुलिस थाना में भी एफआईआर दर्ज की गई है। पर्यटन विभाग ने पैराग्लाइडिंग उड़ानों के दौरान सुरक्षा मानकों की गाइडलाइन भी जारी कर दी है, जिसके मुताबित ही उड़ानें हो पाएंगी। उधर, पर्यटन विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक विनय धीमान बताया कि बीड़-बिलिंग में हुए हादसे को लेकर विभाग की ओर से जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध पैराग्लाइडिंग ट्रेनिंग स्कूल चलने की सूचना मिली है, ऐसे में उनकी डिटेल मंगवाई गई है। इस संबंध में संबंधित पुलिस थाना में भी एफआईआर दर्ज हुई है, जिसमें कार्रवाई पुलिस विभाग की ओर से की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.