नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक के बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिला में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की ‘‘आभा’’ आईडी बना रही हैं। किन्तु मोबाइल से आधार लिंक न होने के कारण इस कार्य में बाधा आ रही है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से आग्रह है कि वह अपने आधार को अपने मोबाइल से लिंक करवायें ताकि उनकी आभा आईडी बन सके। उन्होंने कहा कि आधार को फोन से लिंक करवाने पर उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं में भी मिलता रहेगा।डॉ. अजय पाठक ने लोगों से अनुरोध किया है कि जब भी आशा वर्कर एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उनके घर आए तो उन्हें अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी जैसे बी.पी. शुगर, टी.बी. देकर उनका सहयोग करें।डॉ. पाठक ने कहा कि अगर लोग अपनी और अपने परिवार की आभा आईडी बनवायें तो उसके बहुत फायदे है, जैसे की अस्पताल से मिलने वाली पर्ची रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज इस आभा आईडी में ही सुरक्षित रहेंगे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
