नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की जनता पिछले 10 महीने से कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटीयों को पूरा होने का इंतजार कर रही है ।यह बात सिरमौर जिला भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने यहां जारी एक बयान में कही।राकेश गर्ग ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने लोगों को गारंटीयां देकर वायदा किया था कि सत्ता में आकर इन सभी गारंटीयों को कांग्रेस पूरा करेगी। राकेश गर्ग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है वहीं कांग्रेस के नेता अब लोगों को कोई जवाब नहीं दे पा रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओपीएस की गारंटी पूरी करने का दावा कर रही है मगर हकीकत यह है कि हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों को ओपीएस भी नहीं मिल पा रही है वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रति माह 1500 देने के दावे और युवाओं को रोजगार के वायदे भी खोखले साबित हो रहे है।राकेश गर्ग ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा दी गई झूठी गारंटीयों का असर देखने को मिलेगा और एक बार फिर प्रदेश में भारी बहुमत के साथ लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हिमाचल प्रदेश में बढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब देश के पांच प्रदेशों में चुनाव होने जा रहे हैं और कांग्रेस के नेता वहां भी लोगों को कई प्रकार के प्रलोभन और गारंटियां देने का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग इन के धोखे में आकर सत्ता में बिठाने की गल्ति कर चुके हैं। उन्होंने पांचों राज्यों के लोगों से आग्रह किया है कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा दी जाने वाली गारंटियों के चुंगल में नहीं आएं वरना बाद में सभी को पछताना पड़ेगा
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
