नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– पूरे विश्वभर में दीपों का त्यौहार मनाया जाता है। इसी कड़ी में कई जगहों पर रंगोली, साज सज्जा इत्यादि का चेलेंज भी रखा जाता हैं। पावंटा साहिब स्थित दिवाली के शुभ अवसर पर दून वैली स्कूल भट्टानवाली में रंगोली कम्पिटिशन आयोजित किया गया।जानकारी देते हुए स्कूल की प्रधानचार्य ने बताया की रंगोली कंपटीशन छात्र छात्राओं के बीच रखा गया। जिसमें सजावट और रंगोली में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया की होली हो या फिर कोई अन्य त्यौहार हो, बच्चों में प्रतिभा निखारने का एक अवसर दिया जाता हैं। जिसमें बच्चों का उत्साह देखते ही बनता हैं, बताया की समय समय पर स्कूल में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।दून वैली स्कूल पांवटा साहिब के म्यूजिक डिपार्टमेंट ने अंडर -19 (बॉयज) तथा अंडर -19 (गर्ल्स) जिला स्तरीय खेलकूद व संस्कृतिक स्पर्धा में सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत व समूह गान श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त पौंटा ब्लॉक वह स्कूल का नाम किया रोशन। प्रधानाचार्य शिवानी पांडे ने बच्चों को बधाई दी तथा राज्य स्तरीय स्पर्धा जो की नेरवा-चौपाल, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगी। उसमें चयनित होने पर शुभकामनाएं दी |दून वैली स्कूल, भाट्टानवाली, पांवटा साहिब की मेधावी छात्रा भावना शर्मा कक्षा दसवीं ने जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर पौंटा ब्लॉक व स्कूल का नाम किया। रोशन व स्टेट लेवल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस स्पर्धा के लिए चयनित होने पर दून वैली स्कूल मैनेजमेंट व बच्चों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
