Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»14 नवंबर को शिलाई में होगा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सिरमौर टीम का चयन
    सिरमौर

    14 नवंबर को शिलाई में होगा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सिरमौर टीम का चयन

    By Himachal VartaNovember 13, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर कबड्डी संघ द्वारा इस वर्ष होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर वूमेन और जूनियर बॉयज और गर्ल्स प्रतियोगिता जो की बिलासपुर में 22 और  23 नवंबर को जूनियर बॉयज और गर्ल्स की तथा 24 को सीनियर वूमेन की प्रतियोगिता होने जा रही है, उसके लिए सिरमौर टीम की चयन का ट्रायल शिलाई के पंचायत मैदान में 14 नवंबर 2023  को सुबह 9:00बजे से प्रारंभ हो जाएगा। जूनियर वर्ग के सभी इच्छुक खेल प्रेमी जिनकी आयु 20 वर्ष से कम हो वह सभी ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। जूनियर वर्ग में ट्रायल देने के लिए खिलाड़ी  का जन्म एक जनवरी  2004 के बाद की होनी चाहिए तथा लड़कों का भार 70 किलोग्राम और लड़कियों का भार 65 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए ₹100 ट्रायल फीस निर्धारित की गई है। आयु प्रमाण के लिए कोई दस्तावेज साथ होना जरूरी है। इसके साथ ही सीनियर वर्ग की महिला कबड्डी के लिए भी चयन ट्रायल 14 नवंबर को ही  रखा गया है।सीनियर महिला वर्ग के सिरमौर कबड्डी टीम के लिए चयन देने वाले खिलाड़ियों के लिए भी ₹100 फीस निर्धारित की गई है। सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा और महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने बताया है कि चयनित खिलाड़ियों के लिए 15 नवंबर से 21 नवंबर,2023 तक कैंप लगाया जाएगा। महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने कबड्डी संघ से जुड़े हुए सभी सदस्यों और पदाधिकारी से आग्रह किया है कि इस ट्रायल प्रक्रिया में वह अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में मदद करें। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.