नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उपमंडल पांवटा साहिब स्थित मिश्रवाला में एक 20 वर्षीय युवती आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई है। जानकारी के मुताबिक परिजनों का कहना है की रूकसार उम्र 20 वर्ष पुत्री अलीशेर निवासी पोस्ट ऑफिस मिश्रवाला तहसील पांवटा साहिब अपने घर में अपनी माता जी के साथ नाश्ता करने के बाद रसोई में काम करने चली गई।काम करते समय उसके सर पर स्लैब पर रखा थिनर गिर गया था और वह फिर भी काम में लगी रही, परंतु जैसे ही उसने गैस ऑन किया तो गैस की आंच ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। परिवार के सदस्यों को लगी वे उसको आनंन फानन में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया।पांवटा साहिब में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कमाल पाशा ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 वर्षीय युवती आज की चपेट में आने से लगभग 80% जल चुकी है। लड़की को प्राथमिक उपचार कर आगामी इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाता है और पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि अभी पीड़िता के बयान नही हो पाए हैं। बयान होने के पश्चात आगे की कारवाई अमल में लाई जाएगी।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
